Sunday, February 24, 2019

जलियाँवाला बाग में बसंत


यहाँ कोकिला नहीं, काग हैं, शोर मचाते, 

काले काले कीट, भ्रमर का भ्रम उपजाते।

कलियाँ भी अधखिली, मिली हैं कंटक-कुल से,
वे पौधे, व पुष्प शुष्क हैं अथवा झुलसे।

परिमल-हीन पराग दाग सा बना पड़ा है,
हा! यह प्यारा बाग खून से सना पड़ा है।

ओ, प्रिय ऋतुराज! किन्तु धीरे से आना,
यह है शोक-स्थान यहाँ मत शोर मचाना।

वायु चले, पर मंद चाल से उसे चलाना,
दुःख की आहें संग उड़ा कर मत ले जाना।

कोकिल गावें, किन्तु राग रोने का गावें,
भ्रमर करें गुंजार कष्ट की कथा सुनावें।

लाना संग में पुष्प, न हों वे अधिक सजीले,
तो सुगंध भी मंद, ओस से कुछ कुछ गीले।

किन्तु न तुम उपहार भाव आ कर दिखलाना,
स्मृति में पूजा हेतु यहाँ थोड़े बिखराना।

कोमल बालक मरे यहाँ गोली खा कर,
कलियाँ उनके लिये गिराना थोड़ी ला कर।

आशाओं से भरे हृदय भी छिन्न हुए हैं,
अपने प्रिय परिवार देश से भिन्न हुए हैं।

कुछ कलियाँ अधखिली यहाँ इसलिए चढ़ाना,
कर के उनकी याद अश्रु के ओस बहाना।

तड़प तड़प कर वृद्ध मरे हैं गोली खा कर,
शुष्क पुष्प कुछ वहाँ गिरा देना तुम जा कर।

यह सब करना, किन्तु यहाँ मत शोर मचाना,
यह है शोक-स्थान बहुत धीरे से आना।

- सुभद्रा कुमारी चौहान

Pulwama terror attack 2019 

Wednesday, January 2, 2019

Kafka and the Doll : The pervasiveness of Loss



" Everything that you love, you will eventually lose, but in the end, love will return in a different form."

Franz Kafka, encountered a little girl in the park where he went walking daily. She was crying. She had lost her doll and was desolate

Kafka offered to help her to look for the doll and arranged to meet her the next day at the same spot.Unable to find the doll, he composed a letter from the doll and read it to her when they met.

'Please do not mourn me, I have gone on a trip to see the world. I will write you of my adventures.' This was the beginning of many letters. When he and the little girl met he read her from these carefully composed letters, the imagined adventures of the beloved doll. The little girl was comforted.

When the meetings came to an end, Kafka presented her with a doll. She obviously looked different from the original doll. An attached letter explained " My travels have changed me.."

Many years later, the now grown girl found a letter stuffed into an unnoticed crevice in the cherished replacement doll. In the summary it said:"Everything that you love, you will eventually lose, but in the end, love will return in a different form.

Saturday, November 3, 2018

रश्मिरथी




वैसे तो पूरी की पूरी रश्मिरथी ही बेहद रोमांचक और सम्मोहित कर लेने वाली है। लेकिन इस खण्डकाव्य का तीसरा सर्ग मुझे व्यक्तिगत तौर पर बहुत ही पसन्द है। और इसमें भी "कृष्ण की चेतावनी " वाला हिस्सा बेहद रोमांचित करता है। इस हिस्से में जहां एक ओर पांडवों की सामान्य चाहत और निर्लोभी प्रवृत्ति दिखाई देती है वहीं कौरवों का लोभ और विलासिता में आसक्त होना।
इसमें श्रीकृष्ण के विनम्र और रौद्र दोनों रूप एक साथ देखने को मिलता है। और रश्मिरथी के अनुसार महाभारत के रण की नींव इसी दृश्य में रखी गयी।

वर्षों तक वन में घूम-घूम, बाधा-विघ्नों को चूम-चूम,
सह धूप-घाम, पानी-पत्थर, पांडव आये कुछ और निखर।
सौभाग्य न सब दिन सोता है, देखें, आगे क्या होता है।

मैत्री की राह बताने को, सबको सुमार्ग पर लाने को,
दुर्योधन को समझाने को, भीषण विध्वंस बचाने को,
भगवान् हस्तिनापुर आये, पांडव का संदेशा लाये।

दो न्याय अगर तो आधा दो, पर, इसमें भी यदि बाधा हो,
तो दे दो केवल पाँच ग्राम, रखो अपनी धरती तमाम।
हम वहीं खुशी से खायेंगे, परिजन पर असि न उठायेंगे!

दुर्योधन वह भी दे ना सका, आशीष समाज की ले न सका,
उलटे हरि को बाँधने चला, जो था असाध्य साधने चला।
जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है।

हरि ने भीषण हुंकार किया, अपना स्वरूप-विस्तार किया,
डगमग-डगमग दिग्गज डोले, भगवान कुपित होकर बोले
जंजीर बढ़ा कर साध मुझे, हाँ, हाँ दुर्योधन! बाँध मुझे।

यह देख, गगन मुझमें लय है, यह देख, पवन मुझमें लय है,
मुझमें विलीन झंकार सकल, मुझमें लय है संसार सकल।
अमरत्व फूलता है मुझमें, संहार झूलता है मुझमें।

उदयाचल मेरा दीप्त भाल, भूमंडल वक्षस्थल विशाल,
भुज परिधि-बन्ध को घेरे हैं, मैनाक-मेरु पग मेरे हैं।
दिपते जो ग्रह नक्षत्र निकर, सब हैं मेरे मुख के अन्दर।

दृग हों तो दृश्य अकाण्ड देख, मुझमें सारा ब्रह्माण्ड देख,
चर-अचर जीव, जग क्षर-अक्षर, नश्वर मनुष्य, सुरजाति अमर।
शत कोटि सूर्य, शत कोटि चन्द्र, शत कोटि सरित, सर, सिन्धु मन्द्र।

शत कोटि विष्णु, ब्रह्मा, महेश, शत कोटि जिष्णु, जलपति, धनेश,
शत कोटि रुद्र, शत कोटि काल, शत कोटि दण्डधर लोकपाल।
जञ्जीर बढ़ाकर साध इन्हें, हाँ-हाँ दुर्योधन! बाँध इन्हें।

भूलोक अटल पाताल देख, गत और अनागत काल देख
यह देख जगत का आदि सृजन, यह देख महाभारत का रण
मृतकों से पटी हुई भू है पहचान, कहाँ इसमें तू है

अंबर में कुंतल जाल देख, पद के नीचे पाताल देख
मुट्ठी में तीनो काल देख, मेरा स्वरूप विकराल देख
सब जन्म मुझी से पाते हैं फिर लौट मुझी में आते हैं

जिह्वा से कढ़ती ज्वाला सघन, साँसों से पाता जन्म पवन
पड़ जाती मेरी दृष्टि जिधर, हँसने लगती है सृष्टि उधर
मैं जभी मूँदता हूँ लोचन छा जाता चारो ओर मरण

बाँधने मुझे तो आया है, जंजीर बड़ी क्या लाया है
यदि मुझे बाँधना चाहे मन, पहले तो बाँध अनन्त गगन।
सूने को साध न सकता है, वह मुझे बाँध कब सकता है

यदि मुझे बाँधना चाहे मन, पहले तो बाँध अनन्त गगन।
हित-वचन नहीं तूने माना, मैत्री का मूल्य न पहचाना,
तो ले, मैं भी अब जाता हूँ, अन्तिम संकल्प सुनाता हूँ।

याचना नहीं, अब रण होगा, जीवन-जय या कि मरण होगा।
टकरायेंगे नक्षत्र-निकर, बरसेगी भू पर वह्नि प्रखर,
फण शेषनाग का डोलेगा, विकराल काल मुँह खोलेगा।

दुर्योधन! रण ऐसा होगा। फिर कभी नहीं जैसा होगा।
भाई पर भाई टूटेंगे, विष-बाण बँद से छूटेंगे,
वायस-श्रृगाल सुख लूटेंगे, सौभाग्य मनुज के फूटेंगे।

आखिर तू भूशायी होगा, हिंसा का पर, दायी होगा।
थी सभा सन्न, सब लोग डरे, चुप थे या थे बेहोश पड़े।
केवल दो नर न अघाते थे, धृतराष्ट्र-विदुर सुख पाते थे।

कर जोड़ खड़े प्रमुदित, निर्भय, दोनों पुकारते थे 'जय-जय '


Wednesday, March 28, 2018

Disgusting !!






RIGHT NOW SOMEWHERE AROUND YOU THIS IS ACTUALLY HAPPENING
Please read till the end...

You are chatting at night with her

You suddenly feel horny
You quickly ask for a nude
She says no
You continue
She asks you to understand her
You tell her to trust you
She says she can't expose her body to anyone
You still go on.

She tells you to wait
You wait patiently
She sends it
You feel happy
You wank on it
You finish, you look at the nude again
You feel disgusted
You think its nasty after wanking on it
You then go to mobile uploads
You upload the pic with a nasty caption
You even tag her
She sees it
She sends you a message for you to delete it, she cries and begs
But you say no‼
She tells you she'll send more if you delete that one
You say you've seen everything you wanted.

People start to like and react on the nude

Some start to comment bad things, some defend, some feel sorry, some laugh.
Her friends see the nude, some friends are disappointed and discriminate her, some friends defend her, but it does nothing cause everybody has seen the nude.

Some people share it
Some save and some even show her relatives
She's toned she regrets she cries
Next day she goes to school
She finds some people booing her
She enters the class just about to sit, she's called by the head teacher
She's told to explain what the head teacher and the member of stuff have heard, she fails
She's beaten.

The head teacher call her parents
They talk to the head teacher and the result is that she's expelled ‼
The parents try to plead but the head teacher is cold hearted
She goes home 
Her parents are disappointed, and they also beat her.

Her phone is taken away
Her life ruined
She tries to take a walk just to think things through
But as she's walking people point at her
She hears them talking about the same thing
Some laugh
She goes back home.

Thinking too much
She decides to commit suicide as a relief
She goes to her mothers bedroom
She gets the rat poison
She quickly drinks it
Within two minutes she's dead.

Her parents call for her
She doesn't answer
They are mad they call again, she doesn't answer
They quickly go to her bedroom to beat her
They find her dead with the rat poison beside her
They feel bad, they blame themselves
They cry, they regret punishing her
They call her relatives and close friends
Everybody knows and they feel sad
Her best friend cries cause she can't believe what she sees.

The exposer also hears the news
He is toned
He regrets, he feels like going back to time
The burial day has come,  her best friend and parents see the coffin lowering
they all burst in tears
They can't believe it.

Her parents are never the same from their daughters
Everybody close to her are not the same
The exposer is being haunted with force pictures of her.
It started simple until it was too much
You can easily ruin someone's life with something you think is simple.
Life is like electricity, Anybody can shock you.
Be careful who you hurt...

(Copied content)

Saturday, August 20, 2016

रश्मिरथी



ऊँच-नीच का भेद न माने, वही श्रेष्ठ ज्ञानी है,
दया-धर्म जिसमें हो, सबसे वही पूज्य प्राणी है।


क्षत्रिय वही, भरी हो जिसमें निर्भयता की आग,

सबसे श्रेष्ठ वही ब्राह्मण है, हो जिसमें तप-त्याग।


तेजस्वी सम्मान खोजते नहीं गोत्र बतला के,
पाते हैं जग में प्रशस्ति अपना करतब दिखला के।

हीन मूल की ओर देख जग गलत कहे या ठीक,
वीर खींच कर ही रहते हैं इतिहासों में लीक।

तन से समरशूर, मन से भावुक, स्वभाव से दानी,
जाति-गोत्र का नहीं, शील का, पौरुष का अभिमानी।


ज्ञान-ध्यान, शस्त्रास्त्र, शास्त्र का कर सम्यक् अभ्यास,
अपने गुण का किया कर्ण ने आप स्वयं सुविकास।

नहीं फूलते कुसुम मात्र राजाओं के उपवन में,
अमित बार खिलते वे पुर से दूर कुञ्ज-कानन में।

समझे कौन रहस्य ? प्रकृति का बड़ा अनोखा हाल,
गुदड़ी में रखती चुन-चुन कर बड़े कीमती लाल।

'मूल जानना बड़ा कठिन है नदियों का, वीरों का,
धनुष छोड़ कर और गोत्र क्या होता रणधीरों का?

पाते हैं सम्मान तपोबल से भूतल पर शूर,
'जाति-जाति' का शोर मचाते केवल कायर क्रूर।

सच है, विपत्ति जब आती है, कायर को ही दहलाती है,
शूरमा नहीं विचलित होते, क्षण एक नहीं धीरज खोते,

विघ्नों को गले लगाते हैं, काँटों में राह बनाते हैं।
मुख से न कभी उफ कहते हैं, संकट का चरण न गहते हैं,

जो आ पड़ता सब सहते हैं, उद्योग-निरत नित रहते हैं,
शूलों का मूल नसाने को, बढ़ खुद विपत्ति पर छाने को।

है कौन विघ्न ऐसा जग में, टिक सके वीर नर के मग में
खम ठोंक ठेलता है जब नर, पर्वत के जाते पाँव उखड़।

मानव जब जोर लगाता है, पत्थर पानी बन जाता है।
गुण बड़े एक से एक प्रखर, है छिपे मानवों के भीतर,

मेंहदी में जैसे लाली हो, वर्तिका-बीच उजियाली हो,
बत्ती जो नही जलाता है, रोशनी नहीं वह पाता है।

वसुधा का नेता कौन हुआ? भूखण्ड-विजेता कौन हुआ?
अतुलित यश क्रेता कौन हुआ? नव-धर्म प्रणेता कौन हुआ?

जिसने न कभी आराम किया, विघ्नों में रहकर नाम किया।
जब विघ्न सामने आते हैं, सोते से हमें जगाते हैं,

मन को मरोड़ते हैं पल-पल, तन को झँझोरते हैं पल-पल।
सत्पथ की ओर लगाकर ही, जाते हैं हमें जगाकर ही।

मित्रता बड़ा अनमोल रतन, कब उसे तोल सकता है धन?
धरती की तो है क्या बिसात? आ जाय अगर बैकुंठ हाथ.

उसको भी न्योछावर कर दूँ, कुरूपति के चरणों में धर दूँ
"कुरूराज्य चाहता मैं कब हूँ? साम्राज्य चाहता मैं कब हूँ?

क्या नहीं आपने भी जाना? मुझको न आज तक पहचाना?
जीवन का मूल्य समझता हूँ, धन को मैं धूल समझता हूँ.

'सबको मिली स्नेह की छाया, नयी-नयी सुविधाएँ,
नियति भेजती रही सदा, पर, मेरे हित विपदाएँ.

मन-ही-मन सोचता रहा हूँ, यह रहस्य भी क्या है?
खोज खोज घेरती मुझी को जाने क्यों विपदा है?

‘जन्मा लेकर अभिशाप, हुआ वरदानी, आया बनकर कंगाल, कहाया दानी।
दे दिये मोल जो भी जीवन ने माँगे, सिर नहीं झुकाया कभी किसी के आगे।

‘भुवन की जीत मिटती है, भुवन में,उसे क्या खोजना, गिर कर पतन में?
शरण केवल उजागर धर्म होगा, सहारा अंत में सत्कर्म होगा.’


साभार : रश्मिरथी

‘रश्मिरथी’, या दिनकरजी की अन्य कवितायें पढ़कर आज भी उदास मन संकल्प से भर जाता है. लय, ताल, गेयता, छंद और अलंकार की चौहद्दी से बहुत आगे के कवि हैं, दिनकरजी. वह जीवन के कवि हैं. संघर्ष की आवाज हैं. चेतना को नये धरातल पर ले जानेवाले रचनाकार, मानव-मुक्ति के चिंतक हैं. हिंदी में शायद दिनकरजी उन कुछेक कवियों में से एक हुए, जिन्होंने मनुष्य के विकास (इवोल्यूशन) को समझने की कोशिश की. वह रामकृष्ण परमहंस, विवेकानंद, महर्षि अरविंद, रमण महर्षि, मुक्तानंद जी तक गये. मानव मुक्ति की तलाश में.

Sunday, January 10, 2016

You start dying slowly





You start dying slowly
if you do not travel,
if you do not read,
If you do not listen to the sounds of life,
If you do not appreciate yourself.


You start dying slowly
When you kill your self-esteem;
When you do not let others help you.


You start dying slowly
If you become a slave of your habits,
Walking everyday on the same paths…
If you do not change your routine,
If you do not wear different colours
Or you do not speak to those you don’t know.


You start dying slowly
If you avoid to feel passion
And their turbulent emotions;
Those which make your eyes glisten
And your heart beat fast.


You start dying slowly
If you do not change your life when you are not satisfied with your job, or with your love,
If you do not risk what is safe for the uncertain,
If you do not go after a dream,
If you do not allow yourself,
At least once in your lifetime,
To run away from sensible advice…



~ By Pablo Neruda

Thursday, January 22, 2015

दादा का पोते को प्रेम भरा खत



एक दादा अपने अभी-अभी जन्मे पोते को खत लिख रहे हैं. वैसे तो वह खत बहुत बड़ा है, लेकिन मैं यहां उस खत की कुछ खास लाइनें लिख रही हूं. दादा लिखते हैं,

प्यारे मुन्ना
                        इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है. यह बहुत ही सुंदर, अनोखी व प्यारी जगह है और तुम्हें इसे और भी सुंदर और भी प्यारी बनाने के लिए भेजा गया है. भेजा किसने है? यह आज तक कोई नहीं जान पाया. और जान कर कुछ हासिल भी नहीं होगा. इसलिए ऐसे सवालों पर समय बरबाद मत करना. हम सब के पास सीमित समय होता है और जितना भी हो, कम ही होता है.

इस दुनिया में इतना कुछ है देखने को, जानने को, महसूस करने को कि तुम्हारे पास थोड़ा भी समय नहीं है इसे बरबाद करने को. संभावनाएं असीम हैं. तुम कुछ भी बन सकते हो. कुछ भी कर सकते हो. दुनिया बदल सकते हो. हर दिन कुछ नया करना, कुछ नया सीखना और कुछ नया समझना. किसी को लेकर मन में दुविधा हो तो याद रखना. कोई काम न करके पछताने से कहीं बेहतर है, कर के पछताना. क्योंकि वह काम करके कुछ न भी मिला, पर तजुर्बा तो मिलेगा ही.

हर चीज का अनुभव लेना, लेकिन किसी चीज की भी आदत मत डालना. यह तुम्हें सही और गलत में अंतर बतायेगा. गलतियां करने से कभी घबराना मत, क्योंकि गलतियां वही करते हैं, जो कुछ करते हैं. अपनी गलतियों की जिम्मेवारी लेना. उन्हें सुधारना. दूसरों की गलतियों को माफ करना. उन्हें उसे सुधारने का मौका देना. कोई जान बुझ कर गलती नहीं करता. कोई जान बुझ कर बुरा बर्ताव भी नहीं करता. सब को वही मौके देना, जो खुद को दोगे. सब की इज्जत करना, सब पर भरोसा करना और सब से प्यार करना.

इस दुनिया में प्यार की बहुत जरूरत है. तुम्हें भी होगी. इसे मांगने में हिचकिचाना मत. देने में ङिाझकना मत. जी खोल कर नाचना, गला फाड़ कर गाना, खुल के हंसना, मन भर कर खाना और जोर से रोना. बस शरीर से ही बड़े होना, मन से नहीं. याद रखना. तुम्हें इस दुनिया में इसलिए भेजा गया है ताकि तुम इस दुनिया को और भी सुंदर और भी प्यारी जगह बना सको.

जिस दिन हमारे अंदर से बचपना गया, मासूमियत गयी, उस दिन समझो कि जिंदगी गयी. भविष्य के बारे में सोचो, लेकिन उसकी चिंता मत करो.जिंदगी में कुछ अच्छे दिन आयेंगे, कुछ बुरे. अच्छे दिनों में घमंड मत करना और बुरे दिनों में निराश मत होना. सफलता का सारा श्रेय खुद मत लेना.